Wednesday, 8 January 2014

'मोदी की रैली को लेकर मुस्लिमों में भी उत्साह'


मेरठ : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी की दो फरवरी की बहु प्रतीक्षित रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे वेस्ट यूपी में इंतजार और उत्साह का माहौल है। सबसे बड़ी बात यह है कि मोदी को लेकर उस मुसलमान समुदाय में भी जिज्ञासा और जोश देखा जा रहा है, जिसे आम तौर पर भाजपा का वोटर नहीं माना जाता है।


मोदी की दो फरवरी की रैली के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में इन दिनों महानगर में होर्डिग्स व पोस्टरों की भरमार है। गौरतलब यह है कि इनमें से दर्जनों होर्डिग्स भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं की ओर से लगाए गए है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुवंर बासित अली कहते हैं कि नरेन्द्र मोदी को लेकर विपक्षी दल मुसलमानों में भ्रम फैला रहे हैं। ऐसा कुछ भी नही है कि सारे मुसलमान मोदी के विरोधी है। उन्होंने कहा कि गुजरात इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां कि दर्जन भर मुस्लिम बहुल विस सीटों पर भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से जीते है। बासित ने बताया कि मोदी की रैली में हजारों की संख्या में मुसलमान शिरकत कर विरोधी दलों की आंखे खोल देंगे।


मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran

Copied from http://www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-10995682.html

0 comments:

Post a Comment

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More