ढाका, प्रेट्र : बांग्लादेश में पांच जनवरी को मतदान के बाद से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमले जारी हैं। बुधवार को तोड़फोड़ के बाद एक मंदिर में आग लगा दी गई। हिंदुओं पर हमलों को बांग्लादेश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार की नाकामी करार दिया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने नेत्रकोना जिले के काली मंदिर में आग लगा दी। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलवर हुसैन के हवाले से द डेली स्टार अखबार ने कहा है कि करीब 45 मिनट बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर की आग बुझाई।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में कहा था कि अल्पसंख्यक समुदाय पर हुए हमले में शामिल लोग गिरफ्तार किए जाएंगे। इस एलान के एक दिन बाद ही यह घटना हुई। 1गौरतलब है कि चुनाव के बाद राजशाही, दिनाजपुर व कई अन्य जिलों में हिंदुओं के घरों पर हमले किए गए। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में कथित रूप से तोड़फोड़ में शामिल जमात-ए-इस्लामी के एक नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोजामेल हक ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में 11 जमात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
बांग्लादेश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि बांग्लादेश सरकार 5 जनवरी को संपन्न हुए चुनाव के बाद देश में अल्संख्यक हिंदुओं पर हमले रोकने में नाकाम रही है। आयोग ने कहा, ‘अल्पसंख्यकों को देश भर में प्रताड़ित किया जा रहा है।ढाका, प्रेट्र : बांग्लादेश में पांच जनवरी को मतदान के बाद से अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमले जारी हैं। बुधवार को तोड़फोड़ के बाद एक मंदिर में आग लगा दी गई। हिंदुओं पर हमलों को बांग्लादेश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार की नाकामी करार दिया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने नेत्रकोना जिले के काली मंदिर में आग लगा दी। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलवर हुसैन के हवाले से द डेली स्टार अखबार ने कहा है कि करीब 45 मिनट बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर की आग बुझाई। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में कहा था कि अल्पसंख्यक समुदाय पर हुए हमले में शामिल लोग गिरफ्तार किए जाएंगे। इस एलान के एक दिन बाद ही यह घटना हुई।
1गौरतलब है कि चुनाव के बाद राजशाही, दिनाजपुर व कई अन्य जिलों में हिंदुओं के घरों पर हमले किए गए। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में कथित रूप से तोड़फोड़ में शामिल जमात-ए-इस्लामी के एक नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मोजामेल हक ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में 11 जमात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि बांग्लादेश सरकार 5 जनवरी को संपन्न हुए चुनाव के बाद देश में अल्संख्यक हिंदुओं पर हमले रोकने में नाकाम रही है। आयोग ने कहा, ‘अल्पसंख्यकों को देश भर में प्रताड़ित किया जा रहा है।