Wednesday, 8 January 2014

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : कौशांबी स्थित आप के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ हमला करने वाले हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी को गाजियाबाद पुलिस ने साहिबाबाद के रामबाग स्थित उसके हॉस्टल से गिरफ्तार कर लिया। 

1 पुलिस पिंकी को इंदिरापुरम थाने लेकर आई तो दल के कार्यकर्ता थाने के सामने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। करीब 15 मिनट तक हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हंगामा करते रहे और पुलिस उनको समझाने में लगी रही। सवा तीन बजे एसपी सिटी पुलिस बल के साथ पहुंचे। वे इंदिरापुरम थाना प्रभारी रामनाथ यादव व सीओ रणविजय सिंह के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस ने करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।1पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पकड़ कर ले जाते एसपी सिटी मुनिराज व पुलिस अधिकारी। जागरणप्रशांत भूषण ने जिस प्रकार से कश्मीर पर बयान दिया है और कुमार विश्वास व आप के लोग कश्मीर व हिंदू धर्म को लेकर बयानबाजी करते हैं उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू हित और रक्षा के लिए पुलिस कितने भी मुकदमे और धाराएं लगा दे। लेकिन मैं हिंदू रक्षा के लिए आगे भी यूं ही लड़ाई लड़ता रहूंगा। 

1-भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी,1 हिंदू रक्षा दल1जिस प्रकार से कौशांबी कार्यालय पर हमला किया गया है वह कहीं न कहीं राजनीतिक दलों से मिलीभगत के बाद रचा गया षड्यंत्र है। राजनीतिक दल आप के बढ़ते दायरों से बौखला गए हैं और इस तरह की हमलों और तोड़फोड़ की राजनीति पर उतारू हो गए हैं। 

1-कुमार विश्वास, आप नेता11भारतीय जनता पार्टी किसी भी प्रकार से हिंसा और कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों के साथ न कभी थी और न कभी है। आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर हुए हमले की निंदा की जाती है। 

हमला करने वाले हिंदू संगठनों से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। -सरदार एसपी सिंह, क्षेत्रीय प्रवक्ता भाजपा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश16थाने पर पिंकी चौधरी को छुड़ाने के लिए कर रहे थे हंगामाआप कार्यालय पर हुए हमले के मुख्य आरोपी व उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर उन पर क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आप कार्यालय के लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद अन्य उपद्रवियों की तलाश जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से सुरक्षा लेने के बारे में बात की गई है। 

उनके घर व कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देगी। 

0 comments:

Post a Comment

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More