जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय पर बुधवार की सुबह हिंदू रक्षा दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। गमले फोड़ दिए और पार्टी के पोस्टर फाड़ डाले। मारे दहशत के आप कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। हमले की वजह कश्मीर को लेकर ‘आप’ नेता प्रशांत भूषण का विवादास्पद बयान बताया गया है। प्रशांत ने कहा था कि घाटी में सेना की तैनाती पर कश्मीर में जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए। हमले के मुख्य आरोपी भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 1‘आप’ का मुख्यालय गाजियाबाद के कौशांबी स्थित ए-119 में है।
बुधवार की पूर्वाह्न् करीब 11 बजे हिंदू रक्षा दल के 40-50 कार्यकर्ता आ धमके। छह गाड़ियों में आए इन कार्यकर्ताओं के हाथों में ईंट-पत्थर व विरोध के दो पोस्टर थे। आते ही इन लोगों ने हंगामे के साथ तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी। गेट के बाहर मौजूद आप कार्यकर्ताओं को घेरना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। कई आप कार्यकर्ताओं ने डर के कारण पार्टी की टोपियां उतारकर जेब में रख लीं। कार्यालय के ऊपर की ओर जाने वाले दरवाजे को महिलाओं ने बंद कर दिया। पार्टी मुख्यालय पर समस्या सेल के प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि महिलाओं व आप कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों से बमुश्किल अपनी जान बचाई।
दिल्ली के पश्चिम विहार से आए सुरेश का कहना था कि उन्हें उपद्रव करने वालों ने डंडों से मारा और धक्का देकर महिलाओं के कमरे में घुसने का प्रयास किया था।हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और अगर ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोग इसे हल मानते हैं तो वह समय और स्थान बता दें, मैं वहां आ जाऊंगा और वे अपनी इच्छा पूरी कर लें। लोगों की निजी राय का सम्मान किया जाना चाहिए। इस संबंध में जनमत संग्रह कोई विकल्प ही नहीं है
Copied from : Dainik Jagaran


20:08
Unknown
Posted in:
0 comments:
Post a Comment